देश की खबरें | नीतीश ने शरद यादव की बेटी के खिलाफ कुछ भी बोलने से परहेज किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मधेपुरा, दो नवंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहारीगंज विधानसभा सीट पर एक रैली को संबोधित किया जहां से दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव कांग्रेस के टिकट पर मैदान में है । लेकिन कुमार ने अपने पूर्व पार्टी सहयोगी तथा उनकी बेटी के खिलाफ कुछ भी बोलने से परहेज किया ।

नीतीश ने बिहारीगंज निर्वाचन क्षेत्र के उदाकिशुनगंज प्रखंड के एसबीजे हाई स्कूल में एक रैली को सोमवार को संबोधित किया, जहां से उनकी पार्टी के टिकट पर निरंजन मेहता, सुभाषिनी यादव एवं अन्य के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में आज दूसरे चरण की 94 सीटों पर वोटिंग, तेजस्वी, तेजप्रताप यादव समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर.

मधेपुरा जिले की बिहारीगंज सीट पर सात नवंबर को अंतिम चरण में मतदान होगा ।

अपने भाषण में, नीतीश ने राज्य में अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी राजद पर तीखा हमला भी किया, लेकिन शरद यादव या उनकी बेटी के खिलाफ कुछ भी कहने से बचते रहे।

यह भी पढ़े | असम-मिजोरम सीमा विवाद गहराया, मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को भेजा रिपोर्ट: 2 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पहली बार बिहार विधानसभा चुनाव में उतरकर राजनीति में कदम रखने वाली सुभाषिनी यादव ने कहा है कि वह अपने पिता की राजनीतिक विरासत को बचाने के लिए चुनावी मैदान में उतर रही हैं।

नीतीश ने राजद के शासन काल को "जंगल राज" बताते हुए लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि 2005 में राज्य की बागडोर संभालने वाली राजग सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति में काफी हद तक सुधार हुआ है।

सं अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)