विदेश की खबरें | लीबिया में ईंधन के टैंकर में आग लगी, नौ लोगों की मौत, 76 घायल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सरकारी ‘लीबिया न्यूज एजेंसी’ की खबर के मुताबिक, यह घटना मध्य बेंत बय्या शहर में हुई, जब आग लगने से पहले टैंकर पलट गया।

एजेंसी ने बताया कि इलाके के निवासी संभावित रूप से आग लगने और धमाके की चेतावनियों के बावजूद पेट्रोल एकत्रित करने में लग गए, जिससे बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं।

नजदीकी सभा शहर में सरकारी चिकित्सा केंद्र की प्रवक्ता हलीमा अल-महरी ने बताया कि अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है।

अल-महरी ने बताया कि कम से कम 16 गंभीर रूप से घायलों को राजधानी त्रिपोली और पूर्वी बेंगाजी शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल ने फुटेज जारी की है जिसमें लोगों को आपातकालीन वार्ड में आग से झुलसने का इलाज कराते हुए देखा गया।

अभी यह नहीं पता चला है कि टैंकर किस वजह से पलटा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)