विदेश की खबरें | यूनान के पहले समलैंगिक मंत्री होंगे निकोलस यात्रोमनोलाकिस

निकोलस यात्रोमनोलाकिस (44) को मंत्रालय में महासचिव के पद से प्रोन्नत करते हुए नया संस्कृति उप मंत्री बनाया गया।

फेरबदल के दौरान सरकार ने स्वास्थ्य, वित्त और अन्य महत्वपूर्ण विभागों के मंत्रियों के दायित्वों में कोई बदलाव नहीं किया।

यूनान कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है और वहां इससे जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ी है। ऐसी आशंका है कि महामारी के कारण 2020 में देश के सकल घरेलू उत्पाद में 10.5 फीसदी की कमी आएगी।

देश में टीकाकरण अभियान को नौ अस्पतालों से बढ़ाकर 50 अस्पतालों में कर दिया गया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)