एजेंसी न्यूज

Amravati Murder Case: गृह मंत्रालय का फैसला, अमरावती में केमिस्ट की हत्या की जांच NIA करेगी

केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के अमरावती में एक केमिस्ट की हत्या की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। केंद्र ने यह फैसला इस आशंका के मद्देनजर लिया है कि केमिस्ट की हत्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट का परिमाण हो सकती है.

Amravati Murder Case: गृह मंत्रालय का फैसला, अमरावती में केमिस्ट की हत्या की जांच NIA करेगी
गृह मंत्रालय (Photo Credits: IANS)

Amravati Murder Case:  केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के अमरावती में एक केमिस्ट की हत्या की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी. केंद्र ने यह फैसला इस आशंका के मद्देनजर लिया है कि केमिस्ट की हत्या भारतीय जनता पार्टी (BJP) से निलंबित नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट का परिमाण हो सकती है. गौरतलब है कि उमेश कोल्हे की 21 जून को हत्या कर दी गई थी. इस घटना के सिलसिले में अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि कोल्हे की ‘‘बर्बर हत्या’’ से संबंधित मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई है. उन्होंने कहा कि एनआईए हत्या की साजिश और इस घटना के तार अंतरराष्ट्रीय संगठनों से जुड़े होने की भी गहन जांच करेगी. गौरतलब है कि हाल में राजस्थान के उदयपुर में एक दर्जी कन्हैयालाल की दो लोगों ने हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच भी एनआईए कर रही है. यह भी पढ़े: Amravati Murder Case: उमेश कोल्हे की हत्या पर भाई ने कहा, WhatsApp ग्रुप में शेयर किया था नूपुर शर्मा से संबंधित पोस्ट

अपनी हत्या से कुछ दिनों पहले उदयपुर के दर्जी ने स्थानीय पुलिस से कहा था कि उसे सोशल मीडिया पर नुपुर शर्मा की टिप्पणी के समर्थन में पोस्ट किये जाने को लेकर धमकी मिल रही है.

महाराष्ट्र पुलिस ने अब तक अमरावती हत्याकांड के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और इरफान खान नामक एक व्यक्ति की तलाश जारी है, जो एक एनजीओ चलाता है और इस मामले का मुख्य आरोपी है.

पुलिस के मुताबिक केमिस्ट कोल्हे ने भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर कुछ टिप्पणी की थी. इसी की पृष्ठभूमि में ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि खान ने केमिस्ट की हत्या की साजिश रची है.

कोल्हे की हत्या 21 जून की रात 10 बजे से 10.30 बजे के बीच कर दी गयी, जब वह अपनी दुकान बंद कर दोपहिया वाहन से घर लौट रहे थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2022 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).