देश

Amravati Murder Case: उमेश कोल्हे की हत्या पर भाई ने कहा, WhatsApp ग्रुप में शेयर किया था नूपुर शर्मा से संबंधित पोस्ट

महेश कोल्हे ने बताया कि "21 जून की रात जब मेरा भाई दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उस पर चाकू से वार कर दिया गया। जब मैं वहां पहुंचा, तो वह पहले ही मर चुका था."

Amravati Murder Case: उमेश कोल्हे की हत्या पर भाई ने कहा, WhatsApp ग्रुप में शेयर किया था नूपुर शर्मा से संबंधित पोस्ट
उमेश कोल्हे व महेश कोल्हे (Photo Credits : ANI)

Amravati Murder Case: उमेश कोल्हे की हत्या के बाद उनके भाई महेश कोल्हे ने बताया कि "21 जून की रात जब मेरा भाई दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उस पर चाकू से वार कर दिया गया। जब मैं वहां पहुंचा, तो वह पहले ही मर चुका था."

महेश कोल्हे ने बताया कि "हमें अभी उसकी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. उसने हमें कभी धमकी मिलने के बारे में नहीं बताया. उसने कुछ व्हाट्सएप ग्रुपों में नुपुर शर्मा पर कुछ संदेश फॉरवर्ड किए, लेकिन व्यक्तिगत रूप से किसी को नहीं."

घटना 21 जून रात की है. उमेश अपनी दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे. उमेश जैसे ही महिला कॉलेज के गेट के पास पहुंचे, तो बाइक सवार दो लोगों ने पीछे से आकर उमेश का रास्ता रोक दिया. एक युवक बाइक से उतरा और उमेश की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया और मौके से फरार हो गया, जिसके उमेश की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी इरफान खान ने पांच लोगों के साथ मिलकर केमिस्ट की हत्या की साजिश रची.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2022 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).