जरुरी जानकारी | एनएफआरए ने बर्नपुर सीमेंट की ऑडिट फर्म पर लगाया जुर्माना

नयी दिल्ली, 22 अगस्त राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) ने बर्नपुर सीमेंट लिमिटेड के ऑडिट में गड़बड़ी पाए जाने पर एक ऑडिट फर्म और उसके साझेदार पर कुल 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

ऑडिट क्षेत्र के नियामक ने ऑडिट फर्म के पांड्या एंड कंपनी पर 25 लाख रुपये और उसके साझेदार मंजीत कुमार वर्मा पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

इसके अलावा एनएफआरए ने वर्मा को किसी भी तरह के ऑडिट कार्य से पांच वर्षों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

एनएफआरए ने सोमवार को जारी 21 पृष्ठ के अपने आदेश में कहा कि बर्नपुर सीमेंट लिमिटेड के वित्त वर्ष 2018-19 के वित्तीय ब्योरे की पड़ताल के दौरान समुचित प्रक्रिया एवं पेशेवर रवैये का प्रदर्शन नहीं किया गया। इससे गलत ब्योरे की प्रस्तुति और उसके बारे में रिपोर्ट नहीं कराए जाने की पहचान नहीं की जा सकी।

एनएफआरए के मुताबिक, ऑडिट फर्म और उसके साझेदार ने ऑडिट का काम सही ढंग और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं किया। इसके अलावा ऑडिट के दौरान गड़बड़ियों को छुपाने की कोशिश भी की गई।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)