विदेश की खबरें | नेपाल के प्रधानमंत्री 'प्रचंड' सितंबर में अमेरिका और चीन का दौरा करेंगे
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 14 अगस्त नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल "प्रचंड" सितंबर के अंत में अमेरिका और चीन का दौरा करेंगे।

प्रचंड संयुक्त राष्ट्र की 78वीं महासभा में भाग लेने के लिए अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा का सत्र सितंबर के तीसरे सप्ताह में होगा।

प्रधानमंत्री के करीबी सूत्रों के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के बाद प्रचंड चीन के लिए रवाना होंगे।

प्रचंड 19वें एशियाई खेलों में हिमालयी राष्ट्र के प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में नेपाल के उत्तरी पड़ोसी चीन की यात्रा पर जाएंगे। यात्रा के दौरान वह चीन के आला अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री के प्रेस समन्वयक सूर्य किरण शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री संभवत: 20 सितंबर को काठमांडू से न्यूयॉर्क के लिए रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय ने अब तक उनकी यात्राओं की औपचारिक घोषणा नहीं की है।

इस महीने की शुरुआत में, विदेश मंत्री एन पी सऊद ने कहा था कि प्रधानमंत्री सितंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में चीन की आधिकारिक यात्रा करेंगे।

प्रचंड ने पिछले साल दिसंबर में प्रधानमंत्री का पदभार संभाला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)