देश की खबरें | बाबरी विध्वंस की बरसी पर अयोध्या में ना ‘शौर्य दिवस’ और ना ही ’काला दिवस’ मनाया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अयोध्या, छह दिसंबर बाबरी मस्जिद विध्वंस के 28 साल पूरे होने के मौके पर अयोध्या में पिछले वर्षों के जैसा माहौल नहीं था और हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समुदायों ने रविवार को किसी भी तरह के विशेष आयोजन से दूरी बनाई।

शहर में शांति बनाकर रखने के लिए भारी सुरक्षा बंदोबस्त किये गये थे।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: भारत बंद में शामिल नहीं होगा RSS से जुड़ा भारतीय किसान संघ.

हालांकि, हिंदू संगठन ‘हिंदू महासभा’ ने सरयू नदी के किनारे ‘‘अयोध्या की तर्ज पर काशी और मथुरा के मंदिरों को मुक्त कराने’’ का संकल्प लिया।

प्रशासन ने भी नागरिकों से कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर किसी भी तरह का आयोजन नहीं करने को कहा था।

यह भी पढ़े | किसान आंदोलन: भारत बंद में शिवसेना का समर्थन: 6 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इससे पहले 2018 तक विश्व हिंदू परिषद (विहिप) यहां ‘शौर्य दिवस’ मनाती थी, वहीं मुस्लिम विरोध स्वरूप ‘काला दिवस’ मनाते थे।

हालांकि, इस साल विहिप पहले ही घोषणा कर चुकी थी कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद विशेष तरीके से आयोजन की जरूरत नहीं है।

विहिप के वरिष्ठ नेता महंत कमल नयन दास ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘हमने अपने कार्यकर्ताओं को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी को शौर्य दिवस के तौर पर नहीं मनाने का परामर्श जारी किया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)