देश की खबरें | अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी कोरोना वायरस से संक्रमित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, चार अक्टूबर अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने अपनी पत्नी नेहा स्वामी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रविवार को पुष्टि की और बताया कि उनका पूरा परिवार घर पर पृथक-वास में है।

बिजलानी और स्वामी (34) का विवाह 2013 में हुआ था और उनका पांच साल का एक बेटा है।

यह भी पढ़े | अयोध्‍या की मस्जिद को मिला पहला डोनेशन, हिंदू की ओर से दिए गए 21 हजार रुपये.

‘‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’’ के अभिनेता ने लोगों से अनुरोध किया कि जो लोग भी दंपति के संपर्क में आए हों वे अपनी जांच करा लें।

बिजलानी ने ट्वीट किया,‘‘मेरी पत्नी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। मैं और मेरा परिवार अगले 14 दिन के लिए घर पर पृथक-वास पर हैं। अनुरोध है कि जो कोई भी हमारे संपर्क में आया हो, कृपया अपनी जांच करा लें।’’

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात, सरकार से ‘Y’ कैटेगरी की सुरक्षा देने की मांग की.

उन्होंने कहा,‘‘ हमारी सेहत ठीक है, उम्मीद है कि हम आगे भी ठीक रहेंगे। अपनी दुआओं में हमें याद रखिएगा।’’

वहीं स्वामी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे। उन्होंने प्रशंसकों से परिवार की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने को कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)