खेल की खबरें | नीरज चोपड़ा और रोहित यादव ने विश्व चैम्पियनशिप फाइनल के लिये क्वालीफाई किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक चैम्पियन भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में 88 . 39 मीटर का थ्रो फेंककर पहली बार विश्व चैम्पियनशिप फाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया जबकि रोहित यादव भी फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे ।
यूजीन, 22 जुलाई ओलंपिक चैम्पियन भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में 88 . 39 मीटर का थ्रो फेंककर पहली बार विश्व चैम्पियनशिप फाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया जबकि रोहित यादव भी फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे ।
पदक के प्रबल दावेदार चोपड़ा ने ग्रुप ए क्वालीफिकेशन में शुरूआत की और 88 . 39 मीटर का थ्रो फेंका । यह उनके कैरियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो था ।
रोहित ने ग्रुप बी में 80 . 42 मीटर का थ्रो फेंका ।
पदक का मुकाबला रविवार को सुबह सात बजकर पांच मिनट पर होगा ।
दोनों क्वालीफिकेशन ग्रुप से 83 . 50 मीटर की बाधा पार करने वाले या शीर्ष 12 खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे हैं ।
गत चैम्पियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और भारत के रोहित यादव ग्रुप बी में हैं ।
चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 89 . 94 मीटर है । उन्होंने लंदन विश्व चैम्पियनशिप 2017 में खेला था लेकिन फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाये थे ।
दोहा में 2019 विश्व चैम्पियनशिप में वह कोहनी के आपरेशन के कारण नहीं खेल सके थे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

