देश की खबरें | पवार को राजग में शामिल होने का सुझाव देने पर राकांपा और कांग्रेस ने की आठवले की आलोचना
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 28 सितंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले पर “मुफ्त की लोकप्रियता” बटोरने का आरोप लगाया।

आठवले ने कहा था कि यदि शिवसेना भाजपा के साथ मिलकर सरकार नहीं बनाती है तो शरद पवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो जाना चाहिए।

यह भी पढ़े | MP Bypolls 2020: मंत्री उषा ठाकुर ने कहा-मध्य प्रदेश का उपचुनाव देशभक्त और देशद्रोहियों के बीच.

इस बीच कांग्रेस ने कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ हुई मुलाकात में “महा विकास आघाडी की सरकार को अस्थिर करने में विफल रहने” के बाद आठवले “डाकिये” जैसा व्यवहार कर रहे हैं।

आरपीआई (ए) के अध्यक्ष आठवले ने इस महीने की शुरुआत में रनौत से मुलाकात की थी।

यह भी पढ़े | IAS अधिकारी डॉ. पी डी वाघेला भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राकांपा प्रवक्ता महेश तपसे ने एक वक्तव्य में कहा, “कुछ लोग बहुत बोलते हैं और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री आठवले उनमें से एक हैं। सरकार द्वारा उन्हें जिन वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उस काम को करने की बजाय कविता लिखने में व्यस्त रहते हैं। वह हमेशा मुफ्त की लोकप्रियता अर्जित करने में लगे रहते हैं और इसके लिए कारण खोजते रहते हैं।”

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में महाराष्ट्र के प्रभारी सचिव आशीष दुआ ने ट्वीट किया, “गो कोरोना गो का नारा देने वाला व्यक्ति शिवसेना और राकांपा को सिखा रहा है कि महाराष्ट्र में क्या करना चाहिए। कंगना रनौत के साथ हुई मुलाकात से महा विकास आघाडी की सरकार को अस्थिर करने में विफल रहने के बाद अब वह डाकिये की भूमिका में है।”

इससे पहले आठवले ने कहा था कि शिवसेना को महाराष्ट्र में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)