देश की खबरें | एनसीबी ने भारती सिंह मामले में अदालत में पेश नहीं होने पर दो अधिकारियों को निलंबित किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, तीन दिसंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ के मामले में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं होने के लिए अपने दो जांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया। एनसीबी के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया ।

मादक पदार्थ मामले में सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था और 23 नवंबर को मुंबई की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। एनसीबी के दोनों अधिकारी संबंधित मामले की जांच कर रहे थे।

यह भी पढ़े | आईडीएक्स को 25 वर्षो तक गैस एक्सचेंज की तरह काम करने को PNGRB की मंजूरी.

एनसीबी के दोनों अधिकारी और लोक अभियोजक अदालत में सिंह और उनके पति की जमानत याचिकाओं और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं हुए थे ।

अधिकारी ने बताया कि दोनों मामले में जांच अधिकारियों की भूमिका ‘संदेहास्पद’ थी। इसके बाद आंतरिक जांच का आदेश दिया गया और एनसीबी के मुंबई क्षेत्र की इकाई ने इसकी जांच शुरू की।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के आंदोलन के बीच मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-उन्हें लोगों को गुमराह करने में नहीं मिलेगी सफलता.

उन्होंने कहा कि चूंकि जांच जारी है इसलिए एनसीबी के दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘लोक अभियोजक की भूमिका भी जांच के घेरे में है । ’’

एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति को दी गयी जमानत को चुनौती देते हुए यहां एक अदालत में याचिका दायर की है।

भारती और उनके पति के घर पर एनसीबी ने 21 नवंबर को छापेमारी की थी। इस दौरान 86.5 ग्राम गांजा बरामद होने के बाद दोनों को हिरासत में लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)