देश की खबरें | राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: बॉलीवुड सितारों ने कपड़ा बुनकरों को बढ़ावा देने का आग्रह किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, सात अगस्त राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, विद्या बालन, तापसी पन्नू और जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर भारत की विरासत में बुनकरों के योगदान को सराहते हुए उन्हें बढ़ावा देने का आह्वान किया।

अभिनेत्रियों ने भारतीय हथकरघा वस्त्रउद्योग की विरासत को जीवित रखने वाले बुनकरों और कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए साड़ी पहने हुए खुद की तस्वीरें साझा की तथा भारतीयों बुनकरों की सराहना करते हुए कुछ शब्द लिखे।

यह भी पढ़े | केरल के कोझिकोड विमान हादसे को लेकर दुबई में भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइ नंबर जारी किया: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वर्ष 1905 में आज ही के दिन स्वदेशी आंदोलन शुरू किया गया था। इसी के उपलक्ष्य में हर वर्ष सात अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रुप में मनाया जाता है।

भारतीय हथकरघा की विशिष्टता का जिक्र करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बुनकरों के समर्थन में लिखा, “भारतीय हथकरघा अपनी अनोखी और कुशल कारीगरी के लिए प्रसिद्ध है। आइये वस्त्र उद्योग के इन कुशल बुनकरों और कारीगरों को हम सब अपना सहयोग दें।”

यह भी पढ़े | Air India Express Aircraft From Dubai Overshoots Runway at Calicut Airport in Kozhikode, Crashes Into Valley: केरल में कोझिकोड में रनवे पर फिसलकर दो टुकड़ों में टूटा एयर इंडिया का विमान, पायलट समेत 3 की मौत, देखें VIDEO.

उन्होंने नीबू के रंग वाली साड़ी पहने अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की। उन्होंने यह साड़ी 2016 में पद्मश्री समारोह में पहनी थी।

इसी तरह की भावनाओं को साझा करते हुए,विद्या बालन ने कहा कि लोगों को देश भर के बुनकरों का समर्थन करने के लिए आगे आना चाहिए क्योंकि यह उद्योग कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

उन्होंने ट्वीट किया, “राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के दिन आज हम सभी संकल्प लेते हैं कि भारतीय बुनकरों के समर्थन में अपनी रोजमर्रा के जीवन में हथकरघा वस्तुएं खरीदकर पहनेंगे और भारत की हथकरघा विरासत को जिंदा रखने में अपना योगदान देंगे। उनके श्रम और प्रेम को हम सभी का सलाम है।”

वहीं जान्हवी कपूर ने अपनी मां दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की साड़ी पहने हुए अपनी एक तस्वीर साझा की।

जान्हवी ने यह साड़ी 65 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अपने पिता बोन कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ शिरकत करते हुए पहनी थी। उस समारोह में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को उनकी फिल्म “मॉम” में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मरणोपरांत सम्मानित किया गया था और जान्हवी कपूर ने अपने पिता और बहन के साथ यह पुरस्कार स्वीकार किया था।

उन्होंने लिखा, “आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस है! यह मेरी सबसे पसंदीदा और सबसे खास हैंडलू साड़ी है। हमारे देश के बुनकर और कारीगर वास्तव में कला और रचनात्मकता में बेजोड़ हैं। वे दुनिया में सबसे बहतरीन हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)