विदेश की खबरें | स्पेन में राष्ट्रीय आपातकाल खत्म

सरकार ने देश में 14 मार्च को राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की थी जिसके खत्म होने के बाद स्पेनवासी अब पूरे देश में कहीं भी फिर से स्वतंत्र रूप से आ-जा सकेंगे।

हाल के सप्ताहों में लॉकडाउन में धीरे-धीरे ढील दी गई।

यह भी पढ़े | बीजिंग के PepsiCo Plant के 8 कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, कंपनी को अस्थाई रूप से बंद किया गया: चीनी मीडिया रिपोर्ट.

मैड्रिड हवाईअड्डे पर 23 वर्षीय पेड्रो डेलगाडो ने कहा, ‘‘जो स्वतंत्रता अब हमें मिली है, इसका हमें इंतजार था। अब हम अपने मित्रों, नाते रिश्तेदारों के पास आ-जा सकेंगे।’’

ब्रिटेन सहित यूरोपीय देशों से पर्यटक भी अब स्पेन में प्रवेश कर सकेंगे क्योंकि स्पेन में उनके लिए अब 14 दिन का पृथक-वास खत्म कर दिया गया है। हालांकि, ब्रिटेन को छोड़कर गैर-शेंजेन देशों के लोगों के लिए पृथक-वास के नियम अब भी लागू हैं। यूरोपीय समूह में शामिल वो देश जो शेंजेन का हिस्सा नहीं हैं उन्हें गैर-शेंजेन देश कहा जाता है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Pandemic Worldwide Update: दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 87 लाख के पार, महामारी से 4.63 लाख से अधिक की हुई मौत.

शेंजेन में 26 देश शामिल हैं जिन्होंने अपने नागरिकों की आपस में आवाजाही के लिए अपनी सीमाएं खत्म कर रखी हैं।

स्पेन में लोगों को हालांकि अब भी ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लगाकर रखना होगा जहां एक-दूसरे से पांच फुट की दूरी रखना संभव नहीं है।

क्षेत्रीय सरकारों को अब अपने हिसाब से सार्वजनिक स्थलों, सिनेमाघरों, शादी और कक्षाओं में लोगों की संख्या तय करने की पूरी छूट प्राप्त है।

स्पेन में लॉकडाउन कोरोना वायरस के अनियंत्रित प्रसार को रोकने में सफल रहा है जहां इस घातक विषाणु से कम से कम 28 हजार लोगों की मौत हुई है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)