देश की खबरें | भारतीय महिला फुटबॉल टीम का 16 अगस्त से झारखंड में राष्ट्रीय शिविर

नयी दिल्ली, 13 अगस्त भारतीय महिला फुटबॉल टीम के राष्ट्रीय शिविर का आयोजन 16 अगस्त से  झारखंड के जमशेदपुर में किया जाएगा।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि इस शिविर का आयोजन एएफसी एशियाई कप 2022 की तैयारी को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में 20 जनवरी से छह फरवरी 2022 तक होगा।

राष्ट्रीय महिला टीम के मुख्य कोच नियुक्त हुए थॉमस डेनेर्बी ने जमशेदपुर में होने वाले इस शिविर के लिए 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की है।

डेनेर्बी द्वारा नामित 30 खिलाड़ियों के अलावा चोट से उबर रही बाला देवी भी अपनी चिकित्सा स्थिति का आकलन करने के लिए शिविर में शामिल होगी, जबकि दलिमा छिब्बर शुरुआती 10 दिनों के बाद अपनी पूर्व प्रतिबद्धता के अनुसार लीग फुटबॉल खेलने के लिए कनाडा रवाना हो जाएंगी।

 शिविर में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की सूची

गोलकीपर: अदिति चौहान, सौम्या नारायणस्वामी, एम लिंटोइंगम्बी देवी, श्रेया हुड्डा।

डिफेंडर: जबामनी टुडू, आशालता देवी, स्वीटी देवी, हेमम शिल्की देवी, मिशेल कास्टान्हा, रितु रानी, रंजना चानू सोरोखैबम, डब्ल्यू लिनथोइंगंबी देवी, कृतिना देवी थौनाओजम, अंजू तमांग, असीम रोजा देवी।

मिडफील्डर: इंदुमति कथिरेसन, संगीता बसफोर, मार्टिना थोकचोम, डांगमेई ग्रेस, सौम्या गुगुलोथ, सुमित्रा कामराज, मरियम्मल बालमुरुगन, संजू, मनीषा।

फॉरवर्ड: रेणु, करिश्मा शिरवोइकर, संध्या रंगनाथन, सुमति कुमारी, दया देवी, प्यारी शाशा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)