नयी दिल्ली, 10 जुलाई उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अधिकारियों से कहा कि वे विभिन्न शिक्षणेत्तर गतिविधियों के लिए आरक्षण से संबंधित निर्णय की समीक्षा करें और प्रतिभाशाली कलाकारों के लिए सीटें निर्धारित करते हुए आरक्षण की वर्तमान प्रक्रिया को जारी रखें।
सांसदों और प्रमुख कलाकारों से इस विषय पर कई अनुरोध प्राप्त करने के बाद उपराष्ट्रपति ने यह सुझाव दिया।
आधिकारिक बयान के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय के उप कुलपति और दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों के डीन ने आज सुबह नायडू से उनके आवास पर मुलाकात की।
उन्होंने उप राष्ट्रपति को विश्वविद्यालय के कॉलेजों में प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए विभिन्न शिक्षणेत्तर गतिविधियों के अंतर्गत आरक्षण सहित कई मुद्दों से अवगत कराया। इससे पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव ने भी उपराष्ट्रपति को इस विषय के बारे में जानकारी दी थी।
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में मिले सबसे जादा 7862 मरीज, 226 संक्रमितों ने तोड़ा दम.
इस दौरान उप राष्ट्रपति को ओपन बुक परीक्षा प्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई तथा रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, लाइब्रेरियन, कॉलेजों के प्राचार्यों और अन्य अधिकारियों की लंबित नियुक्तियां करने के विषय से भी अवगत कराया गया।
बयान में कहा गया है कि उप राष्ट्रपति ने सलाह दी कि विश्वविद्यालय अपने परीक्षा कैलेंडर को जल्द से जल्द तय करे तथा रिक्त पदों पर नियुक्तियां करे।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY