खेल की खबरें | नडाल पेरिस मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में

नडाल ने अपने कैरियर में 86 खिताब जीते हैं जिनमें 35 मास्टर्स खिताब है लेकिन यहां 13 साल पहले फाइनल हार चुके हैं ।

बीस बार के ग्र्रैंडस्लैम चैम्पियन नडाल बुधवार को 1000 मैच जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए । अब उनका सामना स्पेन के ही पाब्लो कारेनो बस्टा से होगा ।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Qualifier 1: दिल्ली पर बड़ी जीत से मुंबई छठी बार आईपीएल फाइनल में.

अन्य मुकाबलों में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने तीन घंटे तक चले मैच में फ्रांस के गैर वरीय एड्रियन मानारिनो को 7 . 6, 6 . 7, 6 . 4 से हराया । अब उनका सामना तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन स्टान वावरिंका से होगा जिसने रूस के पांचवीं वरीयता प्राप्त आंद्रेइ रूबलेव को 1 . 6, 6 . 4, 6 . 3 से मात दी ।

वहीं तीसरी वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव ने 16वीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डे मिनाउर को 5 . 7, 6 . 2, 6 . 2 से हराया । अब वह छठी रैंकिंग वाले डिएगो श्वार्त्जमैन से खेलेंगे ।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Qualifier 1: मुंबई इंडियंस की आतिशी बल्लेबाजी, दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए मिला 201 रन का बड़ा लक्ष्य.

कनाडा के मिलोस राओनिच ने अमेरिकी क्वालीफायर माकोर्स गिरोन को 7 . 6, 6 . 2 से मात दी । अब वह फ्रांस के गैर वरीय यूगो हम्बर्ट से खेलेंगे जिसने पूर्व अमेरिकी ओपन चैम्पियन मारिन सिलिच को 6 . 3, 6 . 7, 6 . 3 से हराया ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)