विदेश की खबरें | विलक्षण प्रतिभा की धनी नाम्या जोशी ब्रिटेन में शिक्षा प्रौद्योगिकी सम्मेलन में मुख्य भाषण देगी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 13 सितंबर लुधियाना की विलक्षण प्रतिभा की धनी 16 वर्षीय नाम्या जोशी को लंदन में शिक्षा प्रौद्योगिकी पर दुनिया के सबसे बड़े सम्मेलनों में एक में मुख्य संबोधन के लिए चुना गया है। इस सम्मेलन में दुनिया भर की 30,000 से अधिक शिक्षाविद, नवोन्मेषक और शिक्षा जगत में बदलाव लाने वाली हस्तियां शिरकत करेंगी।

जोशी अगले साल जनवरी में ‘बेट यूके’ में दो सत्रों का नेतृत्व करेंगी ।

महज 16 साल की उम्र में भारत में ‘शीर्ष प्रौद्योगिकी पारंगत विद्यार्थी’ और वैश्विक अध्यापक के रूप में प्रसिद्ध पाने वाली जोशी इस अहसास कि ‘कंप्यूटर गेमिंग’ का ‘शिक्षा के उपकरण’ के तौर पर भी उपयोग किया जा सकता है, माइनक्राफ्ट की ओर आकर्षित हुईं।

जोशी ने कहा, ‘‘ मैं इस कार्यक्रम में वैश्विक शिक्षा प्रौद्योगिकी समुदाय से जुड़ने और वीडियोगेम्स कैसे बच्चों को सीखने में मदद कर सकता है, इस पर विचारों के आदान-प्रदान के लिए उत्सुक हूं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हम सबके पास ज्ञान है जिसका प्रसार किया जा सकता है और बेट सबसे प्रेरणादायक शिक्षण नेटवर्क में एक है।’’

‘इीच वन टीच टेन’ सिद्धांत के तहत जोशी ने 15,000 से अधिक अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को इस बात का प्रशिक्षण दिया है कि कक्षाओं में उपयोग के लिए कैसे खेल आधारित पाठ तैयार किया जाए।

इस प्रतिभाशाली छात्रा को माइक्रोसॉफ्ट ने आधिकारिक माइनक्राफ्ट विद्यार्थी दूत नामित किया है और उसे एडोब से शीर्ष प्रमाणन मिला है। जोशी को 2021 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भी मिला।

बेट पोर्टफोलियो निदेशक लुइसा हंटर ने कहा, ‘‘इतनी कम उम्र में उसने इस बात पर अतुल्य रचनाशीलता दिखायी कि कैसे अध्यापक एवं विद्यार्थी की अधिगम शैली बदली जा सकती है।....’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)