एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मेरे ‘एक्स’ पोस्ट में प्रतिद्वंद्वी दलों पर निशाना साधा गया था: कपिल मिश्रा ने अदालत से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि 2020 में अपने ‘एक्स’ हैंडल पर किए गए पोस्ट के जरिये वह केवल प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों को निशाना बना रहे थे, किसी समुदाय को नहीं।

देश की खबरें | मेरे ‘एक्स’ पोस्ट में प्रतिद्वंद्वी दलों पर निशाना साधा गया था: कपिल मिश्रा ने अदालत से कहा

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि 2020 में अपने ‘एक्स’ हैंडल पर किए गए पोस्ट के जरिये वह केवल प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों को निशाना बना रहे थे, किसी समुदाय को नहीं।

मिश्रा पर 2020 में कथित तौर पर समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए अपने ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट करने का आरोप है।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वैभव चौरसिया के समक्ष पेश हुए मिश्रा के वकील ने मामले में उनके खिलाफ आरोप तय किए जाने पर बहस के दौरान यह दलील दी।

मिश्रा पर 23 जनवरी, 2020 को तत्कालीन दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर अपने ‘एक्स’ हैंडल से आपत्तिजनक बयान पोस्ट करने का आरोप है।

निर्वाचन अधिकारी की शिकायत के आधार पर मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

न्यायाधीश ने इससे पहले जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 (चुनाव के सिलसिले में विभिन्न वर्गों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत अपराध का संज्ञान लिया था।

मंगलवार को भाजपा नेता मिश्रा के वकील ने कहा कि उन्होंने धर्म या के आधार पर किसी व्यक्ति को निशाना नहीं बनाया, बल्कि प्रतिद्वंद्वी पार्टियों - कांग्रेस और आम आदमी पार्टी - पर निशाना साधा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2025 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).