देश की खबरें | घर के पास खाने, शराब पीने से मना करने वाले ढाबा मालिक की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में अपने मकान के पास खाने और शराब पीने से मना करने वाले 42 वर्षीय व्यक्ति की दो लोगों ने कथित रूप से चाकू मार कर हत्या कर दी।
नयी दिल्ली, 16 नवंबर उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में अपने मकान के पास खाने और शराब पीने से मना करने वाले 42 वर्षीय व्यक्ति की दो लोगों ने कथित रूप से चाकू मार कर हत्या कर दी।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है। वह अपने घर के पास ही ढाबा चलाता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, घटना रविवार रात की है। राजेश ने दोनों आरोपियों को घर के पास खाने और शराब पीने से मना किया, जिसे लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। झगड़ा बढ़ने पर आरोपियों में से एक ने राजेश के सीने में चाकू मारा और वहां से फरार हो गया।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजेश को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इलाके के पुलिस उपायुक्त वैजयंत आर्य ने बताया, ‘‘हमने दोनों आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 302 (हत्या) और 34 (समान मंशा से कई लोगों द्वारा किया गया अपराध) में मामला दर्ज कर लिया है।’’
उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से राजकुमार (22) और दीपक(23) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2020 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

