देश की खबरें | मुंबई, उत्तरी कोंकण क्षेत्र में हुई बारिश

मुंबई, चार जुलाई मुंबई और इसके पड़ोस में स्थित ठाणे में शनिवार को सुबह से देर शाम तक 100 मिमी से अधिक वर्षा हुई है। साथ ही, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तरी कोंकण के शेष हिस्सों के अलावा क्षेत्र में कुछ स्थानों पर ‘‘भारी से अत्यधिक भारी वर्षा’’ होने का पूर्वानुमान किया है।

महाराष्ट्र के अंदरूनी हिस्सों में भी वर्षा हुई।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: हरदोई के सीएचसी के बाहर महिला की मौत, इलाज के लिए बेटा लगाता रहा अस्पताल से गुहार -वीडियो वायरल.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, कोलाबा मौसम ब्यूरो ने शनिवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच 66 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की, जबकि सांताक्रूज मौसम केंद्र ने इसी अवधि के दौरान 111.4 मिमी वर्षा दर्ज की।

ठाणे-बेलापुर उद्योग संघ क्षेत्र में इस अवधि के दौरान 116 मिमी वर्षा की सूचना है।

यह भी पढ़े | कोरोना के कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 1,839 मामले पाए गए, 42 की मौत : 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग ने कहा कि मुंबई के उपनगरों और ठाणे में चार जुलाई को सुबह 8.30 बजे से अब तक 100 मिमी से अधिक वर्षा हुई। शहर में लगभग 50 मिमी से अधिक वर्षा हुई है।

मुंबई मौसम विज्ञान विभाग के उप महानिदेशक के एस होसलीकर ने ट्वीट किया, ‘‘मुंबई सहित उत्तरी कोंकण में 24 घंटे तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान किया गया है।’’

इससे पहले, दोपहर तीन बजे एक बयान में, आईएमडी ने कहा कि मानसून पूरे जोर पर है और मुंबई सहित पूरे कोंकण क्षेत्र में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई।

महाराष्ट्र के अंदरूनी हिस्सों में भी अलग-अलग जगहों पर मध्यम से लेकर भारी वर्षा हुई।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘शुक्रवार की तुलना में आज वर्षा अब तक थोड़ी कम हुई है। सायन और मिलन सबवे जैसे निचले इलाकों में जल-जमाव की सूचना मिली है। लेकिन अभी तक बड़े पैमाने पर जल-जमाव की कोई शिकायत नहीं आई है।’’

उन्होंने कहा कि पेड़ या उनकी शाखाओं के गिरने की 19 शिकायतें आई हैं, लेकिन इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है।

मौसम विभाग ने मुंबई, रायगढ़ और रत्नागिरि के लिए शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया था और पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में कई स्थानों पर शनिवार को भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान जताया था।

रायगढ़ जिले में अलीबाग ब्यूरो ने सुबह 8.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक 87.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की।

रायगढ़ के दक्षिण में तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई में इसी अवधि के दौरान 52.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि रत्नागिरी शहर के मौसम केंद्र ने 54.1 मिमी वर्षा दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)