एजेंसी न्यूज

मुंबई: तिरुपति मंदिर में बांधे जाने वाले धागे से मिली मानव कंकाल की पहचान में मदद, मामला दर्ज

मुंबई के कलीना इलाके में मिले 21 वर्षीय व्यक्ति के कंकाल की प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में कलाई पर बांधे जाने वाले पवित्र धागे की मदद से बृहस्पतिवार को पहचान कर ली गई है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. कंकाल और उसकी पहचान करने वालों का डीएनए मेल खा गया. हम आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं.

मुंबई: तिरुपति मंदिर में बांधे जाने वाले धागे से मिली मानव कंकाल की पहचान में मदद, मामला दर्ज
क्राइम सीन (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 27 जुलाई: मुंबई के कलीना इलाके में मिले 21 वर्षीय व्यक्ति के कंकाल (Human Skeleton) की प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में कलाई पर बांधे जाने वाले पवित्र धागे की मदद से बृहस्पतिवार को पहचान कर ली गई है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने कहा कि पास्कल चौक इलाके में कंकाल के अवशेष मिलने के बाद वकोला पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायतें खंगालनी शुरू कीं. पुलिस को पता चला कि 10 दिन पहले एक व्यक्ति के गुमशुदा होने की शिकायत लिखवाई गई थी, जिसका इस मामले से संबंध हो सकता है.

उन्होंने कहा, "उस शिकायत से जुड़े लोगों को कंकाल की पहचान के लिये बुलाया गया, जिन्होंने उसकी कलाई पर बंधे तिरुपति बालाजी मंदिर के धागे और घड़ी से उसको पहचान लिया."

यह भी पढ़ें: COVID-19 लॉकडाउन: 80 दिनों बाद फिर से खुले तिरुपति बालाजी मंदिर के कपाट, आम लोगों का प्रवेश दो दिनों तक प्रतिबंधित

वकोला थाने के उप निरीक्षक भरत सत्पुते ने कहा, "कंकाल और उसकी पहचान करने वालों का डीएनए मेल खा गया. हम आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).