विदेश की खबरें | बहुपक्षीय वैश्विक एकजुटता से ही किया जा सकता है कोविड-19 की चुनौतियों का सामना: भारत

संयुक्त राष्ट्र, 13 जुलाई नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि कोविड-19 महामारी की चुनौती से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” के लक्ष्य का अर्थ “अकेले चलने वाला” भारत बनाना नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश बहुपक्षीय वैश्विक आर्थिक व्यवस्था का समर्थक है क्योंकि महामारी के कारण सामने आ रही चुनौतियों का सामना बहुपक्षीय और वैश्विक एकजुटता के साथ ही किया जा सकता है।

यह भी पढ़े | अफगानिस्तान: तालिबान के हमले में 16 लोगों की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल.

भारत ने यहां सोमवार को उच्च स्तरीय राजनीतिक फोरम के एक डिजिटल सत्र में सतत विकास लक्ष्यों पर द्वितीय स्वैच्छिक राष्ट्रीय समीक्षा (वीएनआर) प्रस्तुत की।

भारत की ओर से वीएनआर प्रस्तुत करते हुए कुमार ने कहा कि महामारी से मुकाबला करने में भारत सरकार ने मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” के लक्ष्य को अपनाया है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: दुनियाभर में कोरोना के आकड़ें 1.29 करोड़ के करीब, 5.68 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

अपने सम्बोधन में कुमार ने कहा, “इसका यह अर्थ बिलकुल भी नहीं है कि भारत स्वावलंबी या अकेले चलने वाला देश है। हम बहुपक्षीय वैश्विक आर्थिक व्यवस्था के समर्थक देश हैं जिसकी क्षमता पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए।”

वीएनआर प्रस्तुत करने के दौरान कुमार के साथ नीति आयोग में सलाहकार संयुक्ता समद्दर भी उपस्थित थीं।

कुमार ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने सभी देशों के लिए बहुत सारी चुनौतियां पैदा कर दी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)