देश की खबरें | मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्य की डेढ़ करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति जब्त
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, सात सितम्बर अपराधी से नेता बने मुख्तार अंसारी के अवैध वसूली गिरोह पर और शिकंजा कसते हुए मऊ पुलिस ने सोमवार को उसके एक सदस्य के डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के 10 वाहन जब्त कर लिये।

पुलिस की ओर से यहां जारी एक बयान के मुताबिक मुख्तार अंसारी के अवैध वसूली गिरोह के सहयोगी कुख्यात अपराधी सुरेश सिंह की अपराध तथा अवैध रूप से अर्जित धन से खरीदी गयी कुल 10 गाड़ियां जब्त कर ली गयीं।

यह भी पढ़े | NCP Chief Sharad Pawar and Anil Deshmukh Receive Threat Calls: सीएम उद्धव ठाकरे के बाद NCP चीफ शरद पवार और अनिल देशमुख को भी आए धमकी भरे कॉल.

मऊ कोतवाली पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत जब्त की गयी पांच बसों और एक ट्रक समेत इन गाड़ियों की कुल कीमत एक करोड़ 69 लाख 65 हजार रुपये है।

सुरेश से अब तक कुल तीन करोड़ 60 लाख 95 हजार रुपये मूल्य के कुल 23 विभिन्न प्रकार के वाहन जब्त किये जा चुके हैं।

यह भी पढ़े | ICICI Bank-Videocon Case: आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व MD चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को ED ने किया गिरफ्तार.

उल्लेखनीय है कि वसूली गैंग डी-34 का सदस्य सुरेश मऊ जिले में वसूली माफिया के रूप में चिह्नित है। उसके विरूद्ध सरायलखंसी पुलिस ने गत 31 मई को गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।

कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी रहे विकास दुबे के गत 10 जुलाई को कथित मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से प्रदेश में कुख्यात अपराधियों के खिलाफ मुहिम चल रही है। इसी क्रम में मऊ से बसपा विधायक मुख्तार अंसारी और उसके गिरोह पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)