एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एमएसआरटीसी हड़ताल: 18 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम पर लौटे, करीब तीन हजार कर्मी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के 18,000 से ज्यादा कर्मचारी शनिवार को काम पर लौट आए वहीं निगम ने अन्य 3,010 हड़ताली कर्मचारियों को निलंबित कर दिया तथा 270 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | एमएसआरटीसी हड़ताल: 18 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम पर लौटे, करीब तीन हजार कर्मी निलंबित

मुंबई, 27 नवंबर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के 18,000 से ज्यादा कर्मचारी शनिवार को काम पर लौट आए वहीं निगम ने अन्य 3,010 हड़ताली कर्मचारियों को निलंबित कर दिया तथा 270 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

निगम के एक प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के 250 बस डिपो में से 50 में परिचालन फिर शुरू हो गया है और शाम पांच बजे तक 728 सामान्य बसों सहित कुल 937 बसों का परिचालन किया गया।

इस बीच निगम के कर्मचारियों की हड़ताल 31वें दिन भी जारी रही। कर्मचारी नकदी संकट का सामना कर रहे निगम का विलय राज्य सरकार में करने की मांग कर रहे हैं।

निगम अब तक 6,277 कर्मचारियों को निलंबित कर चुका है और 1,496 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवाएं काम पर नहीं आने के कारण समाप्त कर दी गयी हैं।

सांगली मंडल में दस डिपो और रत्नागिरी तथा रायगढ़ मंडल में पांच-पांच बस डिपो में परिचालन हुआ।

नासिक, धुले, जलगांव, सोलापुर और अन्य जिलों में 13 स्थानों पर निगम की बसों पर पथराव की भी खबरें हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुछ मामलों में बसों के शीशे टूट गए, जबकि नासिक में एक ड्राइवर के हाथ में मामूली चोट आई।

एमएसआरटीसी के प्रवक्ता ने बताया कि 92,266 कर्मचारियों में से 18,090 शनिवार को ड्यूटी पर लौट आए, जिनमें 2,130 चालक और 2,112 परिचालक हैं। रायगढ़ जिले के मानगांव जैसे कुछ डिपो में सभी कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आए हैं।

एमएसआरीटीसी श्रमिक संघ के साथ बैठक के बाद महाराष्ट्र परिवहन मंत्री अनिल परब ने शुक्रवार को कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की और ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2021 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).