MP Shocker: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के पैंट्री कार में युवती से बलात्कार, भोपाल उतरकर पीड़िता ने पुलिस को बताई आप बीती, आरोपी अरेस्ट
मध्य प्रदेश में शुक्रवार रात को चलती ट्रेन में 21 वर्षीय महिला यात्री के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
भोपाल, 12 फरवरी: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में शुक्रवार रात को इटारसी रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन की पैंट्री कार में एक वेंडर द्वारा 21 वर्षीय महिला यात्री के साथ कथित तौर पर बलात्कार (Rape in Train) का मामला सामने आया है. Mumbai Shocker: कॉल गर्ल बताकर 'प्राइस टैग' के साथ 200 लड़कियों की शेयर की फोटो, सोशल मीडिया से चुराता था तस्वीर
शासकीय रेलवे पुलिस (GRP), भोपाल के पुलिस अधीक्षक (SP) हितेश चौधरी ने बताया कि कथित घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को यशवंतपुर (बेंगलुरु) से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही संपर्क क्रांति ट्रेन (Sampark Kranti Express) की पैंट्री कार में हुई जिसके बाद संदिग्ध आरोपी को झांसी रेलवे स्टेशन (Jhansi Railway Station) पर पकड़ा गया.
अधिकारी ने बताया कि पीड़िता भुसावल (महाराष्ट्र) से अनाधिकृत यात्री के रुप में ट्रेन के एसी कोच में सवार हुई थी और रेलवे के एक कर्मचारी ने उसे जनरल कोच में जाने के लिए कहा था. पुलिस अधीक्षक के अनुसार हालांकि वह जनरल कोच में जाने के बजाय पैंट्री कार में चली गई जहां एक वेंडर ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया.
चौधरी ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता (Rape Victim) बदहवास हालत में भोपाल स्टेशन पर उतरी और जीआरपी को आपबीती बताई. उनके अनुसार आधे घंटे तक भोपाल (Bhopal) में रुकने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई जबकि पुलिस ने कुछ वेंडरों (Vender) को पूछताछ के लिए भोपाल में ही उतार लिया.
अधिकारी ने बताया कि मानसिक तौर पर परेशान पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर शनिवार सुबह को झांसी में एक संदिग्ध व्यक्ति को इसी से ट्रेन से पकड़ा गया. उन्होंने कहा कि भादंसं की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस उसकी जांच कर रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2022 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

