Train Accident in Bihar: बिहार के समस्तीपुर में बड़ा रेल हादसा टला, दो हिस्सों में बंटी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन, डिब्बों से अलग हुआ इंजन- देखें वीडियो
बिहार के समस्तीपुर में सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया है. दरअसल, दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
Train Accident in Bihar: बिहार के समस्तीपुर में सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया है. दरअसल, दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. यह घटना समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के खुदीराम बोस पूसा रेलवे स्टेशन के पास हुई. रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचकर इंजन से डिब्बों को जोड़ने के कार्य में जुट गए. इस घटना के कारण ट्रेन यातायात प्रभावित हुआ. हालांकि, रेलवे के अधिकारियों ने जल्द ही स्थिति को सामान्य कर दिया.
इस हादसे के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा तफरी का माहौल हो गया. लोको पायलट ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को रोक दिया और नजदीकी स्टेशन मास्टर को जानकारी दी. इसके बाद टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और ट्रेन के टूटे हुए कपलिंग को ठीक कर आगे के लिए रवाना किया. यह भी पढ़े: Train Accident in CBD Belapur: भीड़ के कारण चलती ट्रेन से गिरी महिला, हादसे में दोनों पैर गवाएं, सीबीडी बेलापुर रेलवे स्टेशन की घटना
समस्तीपुर में ट्रेन हादसा:
दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में हो गयी,ट्रेन के डिब्बे इंजन से हुआ अलग। pic.twitter.com/tRUSdFV3Z3
— Priya singh (@priyarajputlive) July 29, 2024
ट्रेन के अलग होने की खबर मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे. इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भी भीड़ लग गई. सोनपुर रेल मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि इंजन और डिब्बों को जोड़ने वाला कपलिंग के टूटने के कारण यह हादसा हुआ. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, ट्रेन को ठीक करके दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2024 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

