शिवपुरी (मध्यप्रदेश), 19 मार्च मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला स्थित माताटीला बांध में नौका के पलट जाने से डूबे तीन बच्चों समेत छह लोगों के शव बुधवार को प्राधिकारियों ने बरामद कर लिए, जबकि एक किशोरी की तलाश अब भी जारी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को उस समय हुई जब नौका पर सवार होकर 15 लोग खनियाधाना थाना क्षेत्र के माताटीला बांध के टापू पर स्थित एक मंदिर जा रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से आठ लोगों को बचा लिया गया और सात अन्य पानी में बह गए।
पिछोर के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) प्रशांत शर्मा ने बताया कि रात भर बचाव अभियान जारी रहा और बुधवार दोपहर तक छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए।
उन्होंने बताया कि लापता लड़की कुमकुम (15) की तलाश की जा रही है।
एसडीओपी ने बताया कि छह मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जिनकी पहचान कान्हा (7), शिवा (8), छाया (14), रामदेवी (35), लीला (40) और शारदा (55) के रूप में हुई है।
इस घटना में जीवति बचे रामदेवी ने ‘पीटीआई-’ से कहा कि नौका में नीचे से पानी घुसने लगा, जिससे वह कुछ ही समय में एक तरफ झुक गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY