MP: सागर जिले में बस पलटने से चार लोगों की मौत, 20 घायल
मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार सुबह एक बस के पलट जाने से महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी और 20 से अधिक लोग घायल हो गए.
सागर (मप्र), 18 फरवरी : मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार सुबह एक बस के पलट जाने से महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी और 20 से अधिक लोग घायल हो गए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है.
पुलिस अधीक्षक (एसपी) तरुण नायक ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर सागर-छतरपुर मार्ग पर निवारघाटी में सुबह करीब छह बजे हुई. एसपी ने कहा कि ‘इंदौर-छतरपुर’ जाने वाली बस पलट गई. घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए. यह भी पढ़ें : MP में एंबुलेंस से अस्पताल ले जा रही महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया
उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है.
संबंधित खबरें
Madhya Pradesh: इंदौर में रंग डालने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई पिकअप वैन, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत
Yamuna Expressway Accident: यूपी के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस ने ईको वैन को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत (Watch Video)
\