MP By Election 2020: बीजेपी उम्मीदवार इमरती देवी पर EC की कार्रवाई, एक दिन के लिए प्रचार करने से रोका
चुनाव आयोग ने शनिवार को मध्य प्रदेश की मंत्री और उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में एक नवंबर को एक दिन के लिए राज्य में प्रचार करने से प्रतिबंधित कर दिया है।
नयी दिल्ली (New Dehli), 1 नवंबर: चुनाव आयोग ने शनिवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मंत्री और उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में एक नवंबर को एक दिन के लिए राज्य में प्रचार करने से प्रतिबंधित कर दिया है. मध्य प्रदेश में तीन नवंबर को 28 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होना है जिसके लिए प्रचार एक नवंबर (रविवार) शाम को थम जाएगा.
यह भी पढ़े: Madhya Pradesh Assembly by-election: मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में RSS की रहेगी अहम भूमिका.
चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा, ‘‘आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 324 और इस संबंध में प्राप्त अन्य सभी अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए इमरती देवी के मध्य प्रदेश में कहीं भी एक नवंबर को एक दिन के लिए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है.’’
Tags
संबंधित खबरें
‘I Love Her’: उज्जैन में सनकी आशिक की करतूत, महिला के अंडरगारमेंट्स चुराते CCTV में कैद; सीने पर गुदवाया था नाम
मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन: फिजियोथेरेपी सेशन के बाद आया हार्ट अटैक
कूनो नेशनल पार्क में फिर गूंजी किलकारी, नामीबियाई चीता 'ज्वाला' ने दिया 5 शावकों को जन्म, संख्या बढ़कर 33 हुई (Watch Video)
‘Langdi’ Dies: मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन टी-20, 'लंगड़ी' का निधन, 18 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
\