देश की खबरें | अस्पताल के बाहर बीमार बच्चे को बेचने के लिए आवाज लगाने लगी मां
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आगरा, आठ दिसंबर जिले के एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी में मंगलवार को इलाज के लिये अपने बच्चे को भर्ती कराने के कुछ देर बाद ही एक महिला वहां से उसे लेकर बाहर निकली और कथित तौर पर बच्चे को बेचने के लिये जोर-जोर से आवाज लगाने लगी।

उसकी इस हरकत के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े | राजस्थान: पंचायत समिति सदस्य चुनाव में बीजेपी 1,833 और कांग्रेस 1713 को सीटों पर मिली जीत: 8 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

महिला के मुताबिक वह बेहद गरीब है और बच्चे को दौरे पड़ते हैं। उसने बताया कि उसका पति नशा करता है और उसका चाल-चलन भी ठीक नहीं। उसने कहा कि वह बच्चा पाल नहीं पाएगी इसलिये उसे बेचना चाहती है।

मौके पर पहुंचे थाना एमएम गेट के निरीक्षक अवधेश अवस्थी ने बताया कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला का तीन वर्ष का एक और बच्चा है जिसे उसकी जेठानी पाल रही है। अवस्थी ने बताया कि महिला का यह दूसरा बच्चा डेढ़-दो महीने का है।

यह भी पढ़े | न्यूजीलैंड की मस्जिदों में हमला करने वाले Brenton Tarrant ने इंडिया में बिताए थे 3 महीने, इन देशों की थी यात्रा.

मामले की जानकारी मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने बच्चे को फिर से इमरजेंसी में भर्ती कराया और उसका इलाज किया जा रहा है।

अवस्थी ने बताया कि महिला के परिजनों को भी बुलाया गया और महिला का भी इलाज करवाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)