देश की खबरें | पशुओं को देश में सर्वाधिक ब्रूसेला टीके मध्यप्रदेश में लगाए गए : मंत्री

भोपाल, छह अप्रैल मध्यप्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रदेश में पिछले तीन महीने के दौरान पशुओं को 17 लाख से अधिक ब्रूसेला टीके लगाए गए हैं जो देश में सर्वाधिक हैं।

मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश ने इस दौरान चार से आठ माह की गौ-भैंस वंशीय बछियों को टीका लगाया गया है।

पटेल ने बताया, ‘‘राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम में प्रदेश में एक जनवरी से 31 मार्च 2022 तक ब्रूसेला टीकाकरण कार्यक्रम चलाया गया। इसके तहत चार से आठ माह की गौ-भैंस वंशीय बछियों का टीकाकरण किया गया। मध्यप्रदेश ने 17,41,970 टीकाकरण की जानकारी ईनॉफ पोर्टल पर दर्ज कराई है, जो राष्ट्र में सर्वाधिक है।”

उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश में 2,76,63,968 गौ-भैंस वंशीय पशुओं को यूआईडी टैग लगाये गये हैं और इनका पंजीकरण भी ईनॉफ पोर्टल पर किया गया है और यह संख्या भी देश में सर्वाधिक है।

पटेल ने बताया कि भारत सरकार ने प्रदेश को 22,55,000 ब्रूसेला टीके उपलब्ध कराएं है। देश में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सभी राज्यों में ब्रूसेला टीकाकरण कार्यक्रम क्रियान्वित किया जा रहा है।

पशु रोग चिकित्सक डॉ. बेनी प्रसाद गौर के अनुसार, ब्रुसिलोसिस रोग गौ-भैंस वंशीय पशुओं में प्रजनन संबंधी बीमारी है, जो ब्रुसिलोसिस एबॉर्टस जीवाणु के कारण होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)