आस्ट्रेलिया में सत्र की पहली रेस रद्द होने और सत्र स्थगित होने के बाद आस्ट्रिया में चार महीने में पहली रेस होगी ।
निजी मेडिकल टीमें यहां ड्राइवरों, टीम के सदस्यों, ट्रैक के स्टाफ और मीडिया सभी की जांच हर पांच दिन में कर रही है ।
यह भी पढ़े | बेटी ओलंपिया के साथ जोड़ी बनाकर प्रैक्टिस करने उतरी सेरेना विलियम्स.
एफवन ने एक बयान में कहा ,‘‘ एफआईए और फार्मूला वन आज इसकी पुष्टि करते हैं कि 26 जून से दो जुलाई तक 4032 ड्राइवरों, टीम स्टाफ और सदस्यों के कोरोना वायरस टेस्ट हुए और एक भी पॉजिटिव नहीं पाया गया ।’’
इसमें यह भी कहा गया कि विस्तार से जांच का ब्यौरा नहीं दिया जायेगा और जांच के नतीजे हर सातवे दिन बताये जायेंगे ।
यह भी पढ़े | सचिन तेंदुलकर ने रोजर फेडरर से पूछा- मेरे फोरहैंड के लिए कोई टिप्स.
आस्ट्रिया में अगले सप्ताह के अंत में एक और रेस है जिसके बाद हंगरी में रेस होगी । यूरोप में आठ रेस होने वाली है । हंगरी के बाद ब्रिटेन में लगातार दो और स्पेन, बेल्जियम , इटली में एक एक रेस होगी ।
एफआईए अध्यक्ष जीन टॉट ने कहा कि एफवन मालिक और अधिकार धारक लिबर्टी मीडिया के बीच सत्र की बाकी रेस को लेकर बातचीत जारी है । एफवन को मूल 22 में से 15 से 18 रेस होने की उम्मीद है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY