एजेंसी न्यूज

Jammu-Kashmir: जम्मू में 28 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त

जम्मू के बाहरी इलाके में स्थानीय प्रशासन ने 28 एकड़ से अधिक की सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया है.

Jammu-Kashmir: जम्मू में 28 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
Photo Credits: IANS

जम्मू, 18 सितंबर : जम्मू के बाहरी इलाके में स्थानीय प्रशासन ने 28 एकड़ से अधिक की सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया है.

अधिकारियों ने बताया कि उपायुक्त अंशुल गर्ग के निर्देश पर एक टीम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया और घोमनहासन गांव में 14.89 एकड़ की सरकारी जमीन हासिल की. टेडा गांव में 13 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त करायी गयी. यह भी पढ़ें : Maharashtra: महाराष्ट्र में बार से 10 महिला वेटरों समेत 31 लोग गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि चौवडी गांव से भी तीन एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त करायी गयी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2021 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).