देश की खबरें | तमिलनाडु में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के 2,000 से अधिक मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में शुक्रवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के 2,115 नए मामले सामने आए तथा इस वायरस ने 41 और लोगों की जान ले ली।
चेन्नई, 19 जून तमिलनाडु में शुक्रवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के 2,115 नए मामले सामने आए तथा इस वायरस ने 41 और लोगों की जान ले ली।
नए आंकड़े मिला कर राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 54,449 हो गई है।
नए मामलों में से चेन्नई के मामलों की संख्या 1,322 है और इसे मिला कर शहर में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 38,327 हो गई है।
आज लगातार तीसरे दिन राज्य में 2000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
मृतकों में से 31 व्यक्तियों को पहले से ही अन्य बीमारियां भी थीं।
राज्य में 23,509 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आज 1,630 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।
राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 30,271 हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2020 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

