मुम्बई और गोवा में फंसे हिमाचल प्रदेश के 1200 से अधिक लोग अपने राज्य पहुंचे
उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि ये ट्रेनें तड़के ऊना पहुंचीं तथा मुम्बई से 697 और गोवा से 588 लोग लौटे हैं।
शिमला, 18 जून कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते मुम्बई और गोवा में फंसे हिमाचल प्रदेश के 1,285 लोग सोमवार को दो विशेष ट्रेनों से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचे।
उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि ये ट्रेनें तड़के ऊना पहुंचीं तथा मुम्बई से 697 और गोवा से 588 लोग लौटे हैं।
इससे पहले गोवा और कर्नाटक से दो विशेष ट्रेनों से 2,128 लोग वापस लाये गये थे। बेंगलुरु से 642 लोग 13 मई को तथा गोवा से 1,486 लोग 15 मई को लौटे थे।
कुमार के अनुसार, सोमवार को मुम्बई से जो 697 लोग लौटे हैं उनमें 242 कांगड़ा के, 169 हमीरपुर के, 103 लोग मंडी के, 43 बिलासपुर के, 40 शिमला के, 38 ऊना के, 26 चंबा के, 10-10 कुल्लू और किन्नौर के तथा आठ-आठ सोलन एवं सिरमौर के हैं।
कुमार के अनुसार सोमवार को गोवा से जो 588 लोग लौटे हैं उनमें 146 लोग कुल्लू के, 122 कांगड़ा के, 120 मंडी के, 92 चंबा के, 45 शिमला के, 22 सिरमौर के, 19 हमीरपुर के, 10 सोलन के, नौ बिलासपुर के, दो ऊना के और एक किन्नौर का है।
कुमार ने बताया कि इन यात्रियों को हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन की बसों से उनके गृहजिलों में भेजे जाने से पहले उन्हें भोजन और पानी दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 09:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

