देश की खबरें | तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के सिलसिले में और भी अधिकारियों के तबादले की संभावना

नयी दिल्ली, 13 मई तिहाड़ जेल के अंदर गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य द्वारा की गई हत्या के सिलसिले में और भी कारागार अधिकारियों का तबादला होने की संभावना है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस सिलसिले में बृहस्पतिवार को जेल के 90 से ज्यादा अधिकारियों/कर्मचारियों का तबादला किया गया था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगले सप्ताह और भी तबादले होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कारागार मुख्यालय में भी तबादले हो सकते हैं।

इससे पहले एक अधिकारी ने कहा कि तेजपुरिया की हत्या को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है जिसके कारण कुछ सुधार किए जा रहे हैं और जमीनी स्तर पर बदलाव करने की भी जरूरत महसूस हो रही है।

अधिकारी ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इस बारे में कड़ा संदेश देने के लिए ये कदम उठाए गए हैं।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, तेजपुरिया पर कथित रूप से गोगी गिरोह के चार सदस्यों ने तिहाड़ जेल के भीतर हमला किया था। फुटेज में देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मियों के सामने ही तेजपुरिया पर हमला किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)