Durand Cup 2023 Quarterfinal Schedule: डूरंड कप क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगे मोहन बागान और मुंबई सिटी, देखें फुल क्वार्टरफ़ाइनल शेड्यूल
इंडियन सुपर लीग का मौजूदा चैंपियन मोहन बागान डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में मुंबई सिटी एफसी का सामना करेगा।
Durand Cup 2023 Quarterfinal Schedule: कोलकाता, 22 अगस्त इंडियन सुपर लीग का मौजूदा चैंपियन मोहन बागान डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में मुंबई सिटी एफसी का सामना करेगा. डूरंड कप क्वार्टर फाइनल में खेलने वाली टीमों की ‘लाइनअप’ मंगलवार को घोषित की गई. एक अन्य क्वार्टर फाइनल में ईस्ट बंगाल का सामना गोकुलम केरल से होगा. मोहन बागान और ईस्ट बंगाल दोनों अपने मैच घरेलू मैदान पर खेलेंगे. यह भी पढ़ें: भारतीय फ़ुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के क्वार्टरफ़ाइनल का शेड्यूल जारी, जानें कब- कहां और किस के साथ भिड़ेगी ये आठ टीमें
गुवाहाटी अन्य दो क्वार्टर फाइनल मैचों की मेजबानी करेगा. इनमें से पहला मैच गुरुवार को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी और इंडियन आर्मी एफटी तथा दूसरा मैच शनिवार को एफसी गोवा और चेन्नईयिन एफसी के बीच खेला जाएगा.
डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल मैचों का कार्यक्रम इस प्रकार है:
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी बनाम इंडियन आर्मी एफटी (24 अगस्त, गुवाहाटी); ईस्ट बंगाल बनाम गोकुलम केरल एफसी (25 अगस्त, कोलकाता); एफसी गोवा बनाम चेन्नईयिन एफसी (26 अगस्त, गुवाहाटी); मोहन बागान सुपर जाइंट बनाम मुंबई सिटी एफसी (27 अगस्त, कोलकाता)
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2023 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

