देश की खबरें | मोदी ने लालजी टंडन के निधन पर जताया शोक
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के मंगलवार को निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्हें समाज की सेवा के लिए किए गए अथक प्रयासों के लिए सदा याद किया जाएगा।

टंडन का लखनऊ के एक अस्पताल में मंगलवार सुबह निधन हो गया। उन्हें अस्पताल में पिछले महीने भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया दुख, ट्वीट कर कहा-हमने एक दिग्गज नेता को खो दिया : 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ श्री लाल जी टंडन को समाज की सेवा के लिए किए गए उनके अथक प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में उनकी एक अहम भूमिका थी।’’

मोदी ने कहा कि टंडन ने एक प्रभावी प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई और जन कल्याण को हमेशा महत्व दिया।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 साल की उम्र में निधन, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने जताया शोक.

प्रधानमंत्री ने कहा कि टंडन संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे।

मोदी ने कहा कि दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के साथ उनके करीबी संबंध थे।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनके निधन से दुखी हूं। इस शोकाकुल घड़ी में श्री टंडन के परिवार और शुभचिंतकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)