नयी दिल्ली, तीन मार्च केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि मादक पदार्थों को लेकर मोदी सरकार की ठोस कार्रवाई के प्रभावी परिणाम सामने आए हैं, जिसके कारण गिरफ्तारियों और जब्ती की मात्रा में भारी वृद्धि हुई है।
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि मादक पदार्थ मुक्त भारत आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार है।
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकारों और एजेंसियों के बीच समन्वय और सहयोग के माध्यम से देश भर में मादक द्रव्य रोधी मजबूत तंत्र बनाया गया है।
उन्होंने हैशटैग ‘ड्रग्स फ्री भारत’ के साथ लिखा कि इस रणनीति के परिणामस्वरूप मादक पदार्थों की जब्ती और दर्ज किए गए मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है।
गृह मंत्री ने कहा कि मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ मोदी सरकार की ठोस कार्रवाई के प्रभावी परिणाम सामने आए हैं।
उन्होंने कहा, "इसके चलते गिरफ्तारियों और जब्ती की मात्रा में भारी वृद्धि हुई है।"
शाह ने कहा कि देश मादक पदार्थ मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा।
उन्होंने कहा, "हमारा देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मादक पदार्थों का पता लगाने, संबंधित नेटवर्क को नष्ट करने और नशे की लत के शिकार लोगों का पुनर्वास करते हुए दोषियों को हिरासत में लेने के माध्यम से इस लक्ष्य को तेजी से हासिल कर रहा है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY