देश की खबरें | ‘आत्म-निर्भर भारत’ के नाम पर ‘आत्म-समर्पण भारत’ का अनुसरण कर रही है मोदी सरकार :येचुरी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, पांच सितंबर माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सभी सरकारी संस्थानों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण करके ‘आत्म-निर्भर भारत’ के नाम पर ‘आत्म-समर्पण भारत’ की नीति का अनुसरण कर रही है।

येचुरी ने केंद्र सरकार पर कठोर कानूनों का इस्तेमाल कर और देशद्रोह के आरोप लगाकर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश का भी आरोप लगाया।

यह भी पढ़े | 12 सितंबर से रेलवे 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही हैं, जिसका रिजर्वेशन 10 सितंबर शुरू होगा- रेलवे बोर्ड के चेयरमैन: 5 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

माकपा प्रदेश समिति की डिजिटल तरीके से हुई बैठक को संबोधित करते हुए माकपा नेता ने शुक्रवार को कहा कि आगामी संसद सत्र को ‘‘कुछ अध्यादेशों को पारित करने के लिए बुलाया गया है जो जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाएंगे।’’

नरेंद्र मोदी सरकार की विदेश नीति की आलोचना करते हुए येचुरी ने चीन के साथ जारी सीमा संकट के समाधान के लिए शांतिपूर्ण वार्ता के महत्व पर जोर दिया।

यह भी पढ़े | NEET 2020: कोलकाता मेट्रो 13 सितंबर को नीट की परीक्षा के लिए 66 विशेष ट्रेनें चलाएगी.

येचुरी ने कहा, ‘‘प्रत्येक संवैधानिक प्राधिकार पर हमला किया जा रहा है। उनकी आजादी को नजरंदाज किया जा रहा है’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोकतांत्रिक अधिकार और नागरिक स्वतंत्रता पर हमले हो रहे हैं तथा असहमति की किसी भी अभिव्यक्ति या सरकार के खिलाफ विपक्ष की आवाज को ‘राष्ट्र विरोधी’ कह दिया जाता है तथा यूएपीए जैसे कानूनों के तहत मामले दर्ज किये जा रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)