देश की खबरें | मिजोरम: पूर्व कांग्रेस नेता केएस थंगा जेडपीएम में शामिल

आइजोल, 25 अगस्त मिजोरम के पूर्व कृषि मंत्री एवं पूर्व कांग्रेस नेता केएस थंगा, जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) में शामिल हो गए। उन्होंने जून में कांग्रेस को छोड़ दिया था।

थंगा बृहस्पतिवार को आइजोल के वनापा हॉल में एक कार्यक्रम में जेडपीएम में शामिल हुए।

उन्होंने नौ जून को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वह राज्य कांग्रेस के राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के सदस्य थे जिसे हाल ही में भंग कर दिया गया।

थंगा ने त्यागपत्र में इस्तीफे की सात वजह गिनवाई थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लालसावता पार्टी के संविधान का पालन नहीं कर रहे हैं और अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं।

वह 1994 में कांग्रेस में शामिल हुए थे और 2008 से लगातार दो बार आइजोल दक्षिण-तृतीय सीट से विधायक चुने गए।

तत्कालीन कांग्रेस सरकार में मंत्री बनाए जाने से पहले वह आठ साल तक संसदीय सचिव रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)