देश की खबरें | बिहार विधानसभा चुनाव में डिजिटल, प्रत्यक्ष प्रचार का मिला-जुला स्वरूप दिख सकता है
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 अगस्त कोविड-19 महामारी के बीच इस साल अक्ट्रबर-नवंबर में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों में इस बार राजनीतिक दलों के डिजिटल और प्रत्यक्ष प्रचार का मिला-जुला स्वरूप दिख सकता है।

चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि वह बिहार में डिजिटल और उम्मीदवारों के प्रत्यक्ष प्रचार के मिश्रण की अवधारणा पर विचार कर रहा है और महामारी के बीच होने वाले अन्य चुनावों में भी इसे लागू किया जा सकता है।

यह भी पढ़े | कोरोना के आन्ध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 9,742 नए मरीज पाए गए, 86 लोगों की मौत: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए उम्मीदवारों के सीधे प्रचार करने पर कुछ पाबंदियां जरूरी होंगी।

आयोग ने कोविड-19 संकट के बीच आगामी चुनावों और उपचुनावों के लिए दिशा-निर्देश तय किये हैं और इस सप्ताह इनकी घोषणा की जा सकती है।

यह भी पढ़े | National Recruitment Agency: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी करोड़ों युवाओं के लिए होगी वरदान साबित.

राजनीतिक दलों तथा अनेक राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के सुझावों के आधार पर दिशा-निर्देश तय किये गये हैं।

सूत्रों के अनुसार रैलियां करने के मुद्दे पर आयोग इस बात का फैसला स्थानीय अधिकारियों पर छोड़ सकता है कि आयोजन स्थल के आकार को देखते हुए कितने लोग भाग ले सकते हैं।

प्रत्याशी के नामांकन पत्र भरने के लिए जाते समय आयोग उनके साथ अधिकतम दो लोगों को जाने की अनुमति दे सकता है।

आयोग दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने की अनुमति भी प्रदान कर सकता है। संभावना है कि वह घर-घर जाकर प्रचार करने के लिए तीन से अधिक लोगों की अनुमति नहीं दे।

चुनाव आयोग ने सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए बिहार में प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या अधिकतम 1,000 तय की है।

इस बाध्यता को देखते हुए राज्य करीब 34,000 अतिरिक्त मतदान केंद्र बना रहा है, जो सामान्य संख्या से 45 प्रतिशत अधिक होंगे।

बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त होगा और चुनाव अक्टूबर-नवंबर में कभी हो सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)