नोएडा, 28 अगस्त बिहार से लापता 24 वर्षीय एक व्यक्ति शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में मृत पाया गया। उसे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या थी।
पुलिस को यह व्यक्ति थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के परी चौक मेट्रो स्टेशन के पास बेहोशी की हालत में मिला। उसे गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़े | लालू यादव के बेटे Tej Pratap को होटल में कमरा देना मैनेजर और मालिक को पड़ा महंगा, FIR हुई दर्ज.
मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
अपर उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि परी चौक मेट्रो स्टेशन के नजदीक एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस उसे गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की जेब में एक पर्ची मिली, जिसपर उसके परिजनों का फोन नंबर लिखा था। इस नंबर पर उसके परिजनों से बात की गई।
यह भी पढ़े | झारखंड में कोरोना के 1365 नए केस, 11 लोगों की मौत: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान दिलीप मल्ला (24) के रूप में हुई है जो बिहार के दरभंगा का निवासी था।
उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पांच महीने से वह लापता था।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY