रामगढ़ (झारखंड), 25 नवंबर झारखंड के रामगढ़ जिले में सहपाठी छात्राओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले युवकों ने छात्रों पर हमला कर दिया, जिससे 12 छात्र घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
घायल छात्रों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर रजरप्पा क्षेत्र के माइल गांव में शुक्रवार को उस समय हुई, जब छात्र स्कूल से पैदल घर लौट रहे थे।
रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने बताया कि युवकों के एक समूह ने छात्राओं से छेड़छाड़ की, जिसका उसके सहपाठियों ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लड़ाई हुई और 12 छात्र घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में रजरप्पा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
दोनों पक्षों की ओर से धार्मिक नारे भी लगाए गए और पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
स्कूल के अध्यापक मनोज कुमार मिश्रा ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि छात्रों ने पहले ऐसे किसी मुद्दे के बारे में अधिकारियों को सूचित नहीं किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY