नयी दिल्ली, 16 सितंबर खेल मंत्रालय भविष्य के ओलंपिक चैम्पियनों को तलाशने और तराशने के उद्देश्य से आठ खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्रों (केआईएससीई) को अपग्रेड करने के लिये तैयार है जिसके लिये 95.19 करोड़ रूपये का खर्च होने का अनुमान है।
मंत्रालय राज्य और केंद्र प्रशासित राज्य संघों के साथ मिलकर मौजूदा खेल ढांचों को अपग्रेड कर रहा है।
यह भी पढ़े | राजनीति के कारण कृषि से जुड़े 3 बिलों का विरोध कर रही कांग्रेस: BJP अध्यक्ष जे.पी..
पहले चरण में जिन आठ राज्यों में केआईएससीई बनाने को मंजूरी दी गयी है, वो ओडिशा, मिजोरम, तेलंगाना, मणिपुर, नगालैंड, अरूणाचल प्रदेश, कर्नाटक और केरल हैं।
यह सहयोग बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने, खेल विज्ञान केंद्र बनाने, बेहतरीन कोच और फिजियो व स्ट्रेंथ एवं अनुकूलन विशेषज्ञों को रखने के लिये किया जायेगा।
खिलाड़ियों के लिये उच्च स्तरीय उपकरण भी मुहैया कराये जायेंगे। अकादमी में एक हाई परफोरमेंस मैनेजर भी होगा।
खेल मंत्रालय के बयान के अनुसार प्रत्येक केआईएससीई को 14 ओलंपिक खेलों में खेल विशिष्ट समर्थन दिया जायेगा जिसमें से एक राज्य या केंद्र प्रशासित राज्य संघ को अधिकतम तीन खेलों में सहयोग दिया जायेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY