Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, एक्यूआई ‘बहुत खराब’

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है.

Delhi Air Pollution

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर : दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 100 फीसदी दर्ज की गयी. राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 346 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है.

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है. यह भी पढ़ें : Delhi Weather Update: पहाड़ों की रानी शिमला और धर्मशाला से भी ज्यादा ठंड दिल्ली में

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अब तक इस मौसम का सबसे कम तापमान है और यह शिमला के न्यूनतम तापमान से भी कम था. शिमला में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट