श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने
चीन के सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ की खबर के अनुसार आंतरिक मंगोलिया के अलेक्सा लीग में खदान धंसने से बृहस्पतिवार की रात तक छह लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है और छह लोगों को बचा लिया गया है।
आंतरिक मंगोलिया में अलेक्सा लीग के प्रमुख ली झोंगजेंग ने ‘सीसीटीवी’ को बताया, ‘‘बचाव कार्य करना बहुत चुनौतीपूर्ण है।’’
खबर के अनुसार इस समय 1,160 बचावकर्मी मौके पर मौजूद हैं और वे लापता लोगों की तलाश के लिए भारी मशीनों और अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
गौरतलब है कि खदान धंसने की घटना बुधवार को अपराह्न लगभग एक बजे हुई थी और वहां खनन कर रहे मजदूर और ट्रक मलबे में दब गए थे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY