नयी दिल्ली, 24 अगस्त एमजी मोटर इंडिया पुरानी या सेकंड हैंड कारों के बाजार में उतर गई है। एमजी मोटर इंडिया ने सोमवार को बयान में यह जानकारी दी।
कंपनी ने प्रमाणीकृत पुरानी कारों का कारोबार ‘एमजी रीएश्योर’ के नाम से शुरू किया है। कंपनी ने कहा है कि उसकी डीलरशिप पर ग्राहकों को एमजी कारों के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल्य मिलेगा।
यह भी पढ़े | Kaun Banega Crorepati 12: अमिताभ बच्चन ने केबीसी 12 की शूटिंग की शुरू, सेट से फोटो की शेयर.
कंपनी ने कहा है कि सेकंड हैंड कारों का आकलन 160 गुणवत्ता जांच के आधार पर किया जाएगा। इन कारों की पुन: बिक्री से पहले कंपनी उनमें सभी आवश्यक सुधार और मरम्मत करेगी।
बयान में कहा गया है कि एमजी कारों के मालिक अपनी कारों को आसानी से बेच सकेंगे। उनके लिए पुरानी कार के बदले में नया कंपनी मॉडल लेने की बाध्यता नहीं होगी।
यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: अमिताभ बच्चन ने लालबाग के राजा की पुरानी फोटो शेयर कर, बाप्पा का किया स्वागत.
एमजी मोटर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) गौरव गुप्ता ने कहा, ‘‘एमजी रीएश्योर कार्यक्रम के जरिये हम एमजी कारों के ग्राहकों को उनके वाहन की बिक्री पर सर्वश्रेष्ठ कीमत उपलब्ध कराएंगे। हम ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो पारदर्शी हो तथा ग्राहकों को उनके पुराने वाहन के लिए उचित दाम सुनिश्चित करता हो।’’
कंपनी फिलहाल भारतीय बाजार में हेक्टर, हेक्टर प्लस और जेडएस इलेक्ट्रिक वाहन बेचती है। त्योहारी सीजन में कंपनी की ग्लोस्टर एसयूवी पेश करने की योजना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY