देश में संक्रमण के कुल मामले अब 1,39,196 हो गए हैं और मृतक संख्या 16,450 हो गई है। दोनों ही आंकड़ें सीमित जांच की वजह से काफी कम माने जा रहे हैं।
संघीय सरकार ने घोषणा की कि सोमवार से शुरू करते हुए मेक्सिको के 32 में से आधे राज्य होटल एवं रेस्तरां को सीमित तरीके से फिर से खोल पाएंगे और बाजार बड़े पैमाने पर फिर खुल पाएंगे। उदाहरण के लिए, फैक्टरी और होटल सुरक्षात्मक कदम उठाने के साथ ही काम करना शुरू कर सकते हैं।
यह भी पढ़े | ब्राजील में COVID-19 के कारण 41,828 लोगों की हुई मौत, विश्व में मृतकों के मामले में दूसरे नंबर पर.
यह योजना चार रंगों की पद्धति पर आधारित होगी जिसमें सबसे अधिक प्रभावित राज्यों को लाल रंग दिया गया है और जिनमें सुधार हो रहा है उन्हें नारंगी रंग दिया गया है। स्थितियों में सुधार होने पर इन राज्यों को धीरे-धीरे पीला और हरा रंग दे दिया जाएगा।
जिन राज्यों को दोबारा खोला जा रहा है उनमें कोरोना वायरस के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की दर घट रही है, संक्रमण की दर कम है और अस्पतालों में बेड की उपलब्धतता स्वीकार्य अनुपात में है।
मेक्सिको सिटी अब तक देश का सबसे अधिक प्रभावित हिस्सा है और इसलिए इसे दोबारा खोले जाने वाले राज्यों की सूची में शामिल नहीं किया गया है। लेकिन शहर की सरकार ने पुन: आरंभ की अपनी खुद की योजना की शुक्रवार को घोषणा की जो अगले हफ्ते से शुरू होगा।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY